गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वन्य जीवों के संरक्षण के लिए नौ करोड़ रुपए स्वीकृत

जयपुर : राजस्थान सरकार ने प्रदेश में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए नौ करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के तीन स्थानों पर वन्य जीव संरक्षण के लिए विकास कार्याें के लिए नौ करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से पालीघाट सवाई माधोपुर (राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य) में घड़ियालों के सरंक्षण के लिए दो करोड़ रुपए, खींचन जोधपुर में कुरजां सरंक्षण के लिए दो करोड़ रुपए एवं राष्ट्रीय मरू उद्यान में गोड़ावन संरक्षण के लिए पांच करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि गहलोत ने इस संबंध में राज्य बजट 2023-24 में घोषणा की थी। इसी तरह मुख्यमंत्री ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में 10.45 करोड़ रुपए की लागत से आईटीआई भवन निर्माण के संबंध में प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस आईटीआई भवन के बनने से क्षेत्र के युवा विभिन्न उद्योगों से जुड़े तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे और उनके लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *