गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार

कोडरमा : झारखंड में कोडरमा जिला पुलिस ने नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लेनदेन के कई रजिस्टर भी पुलिस ने बरामद किए है। इनअपराधियों के पास से दो दर्जन से अधिक मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। साइबर अपराधियों का यह गिरोह लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी का काम करता था। लोन के प्रोसेसिंग फीस के नाम पर यह ग्राहकों को अपने झांसी में लेता था और बाद में उनसे मोटी रकम ठग ली जाती थी।
सूत्रों ने बताया कि तिलैया थानाक्षेत्र के गांधी स्कूल रोड के तीन अलग-अलग मकान में 9 साइबर अपराधी पिछले कुछ महीनो से रह रहे थे। इस दौरान इन लोगों ने देश के अलग-अलग इलाकों से कई लोगों से ठगी की घटना को अंजाम दिया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और सभी नौ साइबर अपराधियों को घर दबोचा।

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने यहां बताया कि पकड़े गए साइबर अपराधियों ने कई लोगों को चूना लगा रखा था और पिछले कुछ महीनो से कोडरमा में ही रहकर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे। पूरे मामले के अनुसंधान कर रही है। गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से तकरीबन 35000 रुपए भी बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *