गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नदी में वाहन गिरने से नौ जवान घायल

श्रीनगर : मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में रविवार को सिंध नदी में एक वाहन के गिर जाने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कम से कम नौ जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बारिश के बीच चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन नीलग्रार हेलीपैड के पास सिंध नदी में गिर गया, जिससे कम से कम नौ सीआरपीएफ कर्मी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बालटाल के बेस कैंप अस्पताल लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *