गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भूपेश सरकार के नौ मंत्री चुनाव हारे

रायपुर : भूपेश बघेल स्वयं तो चुनाव जीत गए है जबकि उनके मंत्रिमंडल के नौ मंत्री चुनाव हार गए है।इसी प्रकार विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत चुनाव जीत गए है जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष सन्त कुमार नेताम चुनाव हार गए है। उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव अपनी परम्परागत अम्बिकापुर सीट पर भाजपा के राजेश अग्रवाल से 157 वोटो से हार गए है। सिंहदेव ने रिकाउन्टिंग का आवेदन दिया है लेकिन उस पर अभी निर्णय नही हुआ है।आजादी के बाद पहली बार सीतापुर सीट पर कांग्रेस को पहली बार शिकस्त का सामना करना पड़ा है।सीतापुर सीट पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत चुनाव हार गए है। भगत को भाजपा के नए प्रत्याशी राम कुमार टोप्पों ने शिकस्त दी।
नगरीय विकास मंत्री डा.शिव डहरिया को आरंग सीट पर भाजपा के गुरू खुशवंत साहेब ने 16500 मतों से शिकस्त दिया।साजा सीट पर कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं मंत्री रविन्द्र चौबे को भाजपा के नए प्रत्याशी ईश्वर साहू ने शिकस्त दी।कवर्धा सीट पर वरिष्ठ मंत्री मोहम्मद अकबर को भाजपा के विजय शर्मा ने शिकस्त दी।पिछले चुनाव में सर्वाधिक मतों से राज्य में जीत दर्ज करने वाले अकबर को 41 हजार से अधिक मतों से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
मंत्री मोहन मरकाम को अपनी परम्परागत सीट कोंडागांव में भाजपा की उम्मीदवार पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेन्डी ने 18 हजार मतों से शिकस्त दी।कोरबा सीट पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को भाजपा के लखनलाल देवांगन ने 25 हजार से भी अधिक मतों से शिकस्त दिया।गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दुर्ग ग्रामीण सीट पर भाजपा के ललित चन्द्राकर ने 15 हजार से अधिक मतों से शिकस्त दी।मंत्री गुरू रूद्र साहू को सीट बदलने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा।
आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपनी परम्परागत सीट कोन्टा से कड़े मुकाबले में लगभग दो हजार मतों से चुनाव जीत गए है।उनके अलावा उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल अपनी परम्परागत सीट खरसिया और महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया ने भाजपा के देवलाल ठाकुर 35 हजार से अधिक मतों से शिकस्त दी।विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ने सक्ती सीट पर भाजपा के डा.खेलावन साहू को 11 हजार से अधिक मतों से शिकस्त दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *