गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश में कोरोना के नौ नए मरीज मिले

सात हुए स्वस्थ

भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के नौ नए मरीज सामने आने के साथ ही सात मरीज संक्रमण मुक्त हो गए, जिसके बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 49 तक पहुंच गयी है। राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा आज रात्रि यहां जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान 195 सेंपलों की जांच की गयी, जिसमें नौ नए मरीज सामने आए। इनमें भोपाल में छह, बड़वानी में दो तथा जबलपुर में एक मरीज मिले हैं। वहीं, सात मरीज संक्रमण मुक्त हो गए, जिसके बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 49 तक पहुंच गयी है। इन सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
वहीं, संक्रमण दर 4़ 6 प्रतिशत दर्ज की गयी। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 10 लाख 55 हजार 55 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से 10 लाख 44 हजार 229 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए तथा 10 हजार 777 मरीजों की इस बीमारी से जान नहीं बचायी जा सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *