गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बोलेरो एवं ट्रक के टकराने पर नौ लोगों की मौत, चार घायल

जयपुर : राजस्थान में करौली जिले में करौली मंडरायल सडक मार्ग पर सोमवार शाम बोलेरो जीप एवं ट्रक के आपस में टकराने पर दो बच्चों एवं छह महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई तथा अन्य चार घायल हो गये।
जिला पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले ये लोग कैला देवी दर्शन करने जा रहे थे कि करौली मंडरायल सडक मार्ग पर डूंडापुरा मोड़ पर उनकी बोलेरो सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक की मौत अस्पताल में हुई।
घायलों को करौली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से तीन लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना एवं जिला पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय सहित आला अधिकारी मौके पर ने मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *