गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फिलीपींस में नौ संदिग्ध विद्रोही ढेर

मनीला : फिलीपींस के सैनिकों ने सोमवार को दक्षिणी फिलीपींस के बुकिडनोन प्रांत में एक मुठभेड में नौ संदिग्ध विद्रोहियों को मार गिराया। एक सैन्य प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। कर्नल ज़ेरक्स त्रिनिदाद ने कहा कि मुठभेड सुबह-सुबह शुरू हुई जब सैनिकों ने 26 दिसंबर को अपनी स्थापना की सालगिरह की तैयारी के लिए मलयबले शहर के बाहरी इलाके में एकत्र हुए न्यू पीपुल्स आर्मी (एनपीए) के विद्रोहियों का पीछा किया।
श्री त्रिनिदाद ने कहा,“शहर के भीतरी इलाकों में विद्रोहियों की मौजूदगी की रिपोर्ट मिलने के बाद संयुक्त परिचालन सैनिकों ने एनपीए के खिलाफ निरंतर सैन्य आक्रमण शुरू किया।” उन्होंने कहा कि सैनिकों ने मुठभेड स्थल पर आठ आग्नेयास्त्र भी बरामद किए। गौरतलब है कि एनपीए विद्रोही 1969 से सरकार से संघर्ष कर रहे हैं। विद्रोही अपने हमले ग्रामीण इलाकों पर केंद्रित करते हैं और सेना के साथ उनकी झड़पें होती हैं। सैन्य आंकड़ों से पता चला है कि एनपीए में 2,000 सदस्य होने का अनुमान है, जो 1980 के दशक में इसकी चरम शक्ति से काफी कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *