गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फरीदाबाद में निर्भया जैसी दरिंदगी

युवती की रेप के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली; अर्धनग्न हालत में शव पार्क में फेंका
फरीदाबाद :
हरियाणा के फरीदाबाद में दिल्ली की निर्भया जैसी दरिंदगी देखने को मिली है। यहां एक युवती की रेप के बाद हत्या कर दी गई। दरिंदों ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉडनुमा कोई चीज डाली हुई थी। युवती की लाश पार्क में अर्धनग्न हालत में मिली। मृतका की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। क्राइम ब्रांच की टीम को इसकी जांच सौंप दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-7 में ए ब्लॉक गुरुद्वारे के पीछे वाले एक पार्क में 30 साल की युवती की लाश पड़ी हुई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो नजारा देख पुलिस के भी होश उड़ गए। युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में था। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की पाइप जैसी कोई चीज डली हुई थी।
सिर, चेहरे समेत शरीर में कई चोट के निशान
आशंका यह जाहिर की जा रही है कि युवती के साथ दरिंदगी कर उसके शव को यहां लाकर फेंका गया। युवती के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान हैं। जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि लड़की के सिर पर चोट मारकर हत्या की गई। इसके अलावा गला घोंटने के भी निशान मिले हैं।
पार्क में ही मिले कपड़े
युवती के कपड़े भी पार्क में ही पड़े मिले। जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई। फिर रात के अंधेरे में उसकी लाश को ठिकाने लगाने के मकसद से यहां फेंक दिया गया। पुलिस अब आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि इसका कोई सुराग मिल सके। डॉग स्क्वायड और फारेंसिक टीमों की मदद से भी सुराग ढूंढा जा रहा है।
हाथ में ऊं और आरएम गुदा हुआ
पुलिस ने शव का निरीक्षण कर संभावना जताई कि मरने वाली युवती की उम्र करीब 30 साल के आसपास है। उसके दोनों हाथ पर ऊं और आरएम गुदा हुआ है। लड़की के हुलिए से लग रहा है कि वह किसी दूसरे राज्य की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई पता चल पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *