बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला में 25 जून को अपने घर के उद्घाटन कार्यक्रम तथा धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शासन से अनुमति नहीं मिलने से नाराज होकर डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने राज्य शासन को अपना इस्तीफा भेज दिया। छतरपुर जिले की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने कल देर रात सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के प्रमुख सचिव को लिखित में भेजे अपने इस्तीफे पत्र में उल्लेख किया कि अपने घर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शासन से अनुमति नही मिलने से आहत हूं।
इस कार्यक्रम में विश्व शांतिदूत तथागत बुद्ध की अस्थियों के दर्शन लाभ करने की अनुमति भी नहीं देने से धार्मिक भावनाओं को अपूरणीय क्षति पहुंची है। अपने मौलिक अधिकार, धार्मिक आस्था एवं संवैधानिक मूल्यों से समझौता करके अपने डिप्टी कलेक्टर के पद पर बने रहना उचित नही समझती और अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देती हूं।
