नई दिल्ली : यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी निसान इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज तीन ऐसे स्पोर्ट यूटिलिटी और हैचबैक वाहनों का प्रदर्शन किया जो वैश्विक बाजार के लिए है। निसान इंडिया के अध्यक्ष फ्रेंक टोरेस ने आज यहां सात सीटर एक्स ट्रेल, क्वाशकाई और जूक के प्रदर्शन के मौके पर कहा कि उनकी कंपनी ने एक्स ट्रेल और क्वाशकाई को भारतीय सड़कों पर उतराने का परीक्षण कर रही है जबकि जूक का प्रदर्शन किया गया है। यह कंपनी के भारतीय बाजार के अनुरूप नये उत्पाद पेश करने की योजना के अनुरूप है।
उन्होंने कहा कि यह परीक्षण इन दोनों वाहनों को भारतीय सड़कों और विभिन्न मार्गों के अनुरूप स्वीकार्यरता पर केन्द्रित है। परीक्षण के दौरान भारतीय ग्राहकों की आवश्यकता के अनुरूप मूल्याकंन किया जायेगा। निसान के प्रमुख इंजीनियर सड़कों पर ये परीक्षण करेंगे और यह परीक्षण चेन्नई स्थित कंपनी के संयंत्र के आसपास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार में अपार संभावनायें हैे और उनकी कंपनी आधुनिक भारतीय ग्राहकों की इच्छा और जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहतर वाहन पेश करेगी।
निसान मेग्नाइट को मिली सफलता को देखते हुये अब उनकी कंपनी ने एसयूवी पर ध्यान केन्द्रित करने और उच्च गुणवत्ता के एसयूवी पेश करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षण के बाद सबसे पहले एक्स ट्रेल को पेश करने की योजना है और उसके बाद दूसरे वाहन उतारे जायेंगे।
