नई दिल्ली : यात्री कार बनाने वाली कंपनी निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी मैग्नाइट गेजा एसयूवी का विशेष संस्करण लाँच करने की घोषणा की है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि मैग्नाइट गेजा एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम, शक्तिशाली प्रदर्शन, उन्नत सुविधाओं और बेहतर सुरक्षा तकनीक के साथ एक शानदार कॉम्बिनेशन प्रदान करता है। इस प्रकार यह भारतीय ग्राहकों के लिए ट्रैवलिंग को फिर से परिभाषित करता है । इसका विशेष संस्करण जापानी थिएटर और इसके एक्सप्रेसिव म्यूजिकल थीम से प्रेरित है।
उसने कहा कि इस विशेष संस्करण के ग्रहणशील अनुभव को कई उन्नत फीचर के माध्यम से बेहतरीन तरीके से तैयार किया गया है जिनमें हाई-रेजोल्यूशन वाला 22.86 सेमी (9 इंच) का टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड कार प्ले, प्रीमियम जेबीएल स्पीकर, ऐप के साथ लाइट कंट्रोल, ट्रैजेक्टरी गाइडलाइंस के साथ रियर कैमरा, प्रीमियम बेज रंग की सीट अपहोल्स्ट्री (ऑप्शनल) और शार्क फिन एंटीना शामिल है। इस विशेष संस्करण को कंपनी के सभी शोरूम में 11,000 रुपये में बुक किया जा सकता है।
निसान ने पेश किया मैग्नाइट गेजा
