गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल में सुधार पर नीति आयोग का स्थिति पत्र

नई दिल्ली : नीति आयोग ने वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल में सुधार पर एक स्थिति पत्र जारी किया है जिसमें उनके सम्मान, गरिमा और प्रतिष्ठापूर्ण जीवन पर जाेर दिया गया है। नीति आयोग ने सोमवार को यहां बताया कि “ भारत में नागरिकों की देखभाल में सुधार करना: वरिष्ठ नागरिक देखभाल प्रतिमान की कल्पना ” शीर्षक से एक स्थिति पत्र जारी किया गया है। इस स्थिति पत्र को नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. विनोद के. पॉल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी वी आर सुब्रमण्यम और सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सचिव सौरभ गर्ग की उपस्थिति में जारी किया गया।
श्री बेरी ने कहा कि इस स्थिति पत्र का जारी होना “ विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को प्राप्त करने की भारत की प्रतिबद्धता की दिशा में उठाया गया एक कदम है। वरिष्ठ नागरिक देखभाल के लिए प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग को व्यापक रूप से प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा और सामाजिक आयामों के अलावा वरिष्ठ नागरिक देखभाल के विशेष आयामों के बारे में सोचना शुरू करने का समय आ गया है।
डाॅ़ पाल ने कहा कि बढ़ती उम्र को गरिमापूर्ण, सुरक्षित और सकारात्‍मक बनाने पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए। बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी भलाई तथा देखभाल पर अधिक जोर देने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *