नई दिल्ली : भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के अधिकारी नितिन अग्रवाल ने बुधवार को यहां सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया। अग्रवाल को डा़ एस एल थाओसेन के स्थान पर यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से बी टेक और एम टेक की डिग्री के साथ साथ पंजाब विश्वविद्यालय से सामाजिक विज्ञान में एम फिल किया है।
अग्रवाल ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान केरल पुलिस में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल , भारत तिब्बत सीमा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्हें वर्ष 2007 में उल्लेखनीय सेवा के लिए पुलिस पदक तथा 2015 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
