गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल के विकास के साथ कोई समझौता नहीं

शिमला : जयराम ठाकुर ने कहा है कि यदि कांग्रेस सरकार जनहित में निर्णय नहीं लेगी तो हम पूरी ताकत के साथ निर्णय का विरोध करेंगे। प्रदेश के विकास के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
इससे पहले ठाकुर ने सेामवार को यहां विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता कार्यालय में अपना कार्यभार संभाला। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप में उपस्थित रहे। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस सरकार की शुरुआत अच्छी नहीं रही ऐसी हमें अपेक्षा नहीं थी, जिस प्रकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सहजता और सरलता के बारे में चर्चा होती थी पर जो काम उनकी सरकार ने किए वह उनके व्यवहार के विपरीत है। पूरे प्रदेश में कार्यालयों को बंद किया गए जो की प्रदेश हित में नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सरकार के एक साल के कार्यकाल का समीक्षा हुआ है, यह बंद करना का सिलसिला ठीक नहीं। आने वाले समय में सरकार पांच साल के निर्णय का भी समीक्षा कर सकती है। विधानसभा सत्र में तीन दिन तक वॉक आउट को लेकर जनता में रोष है। इस सरकार को अपने फैसलों के बारे में फिर सोचना चाहिए। हिमाचल के इतिहास में पहली बार इतने काम अंतर के साथ कोई सरकार बनी है।
ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में एक और परंपरा शुरू होने जा रही है अब प्रदेश की योजनाओं के नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी के नाम योजनाओं को अब हिमाचल में राजीव गांधी के नाम पर रखा जा रहा है, यह कोई स्वस्थ परंपरा नहीं है। अटल जी के नाम पर हमने डे बोर्डिंग स्कूल की योजना शुरू की, कई बोर्डिंग स्कूलों का तो शिलान्यास भी हो गया पर अब इस योजना का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखा जा रहा है। अटल जी नाम हटाना सही नहीं, अटल जी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते थे और हिमाचल के लोग भी उनसे तहे दिल से जुड़े थे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के गरीब लोगों ने भी सरकार को वोट डाला है, उनके वोट का सम्मान रखना चाहिए, डीजल की दामों को बढ़ाना सही नहीं, इस हिमाचल में महंगाई आएगी। यदि पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) देना है तो संस्थान बंद और महंगाई बढ़ाकर नहीं देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *