गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ईडी-भाजपा में कोई अंतर नहीं

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने सांसद संजय सिंह के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता एवं प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) का प्रतिनिधित्व करने पर सवाल खड़ा करते हुए बुधवार को कहा कि ईडी और भाजपा एक ही हैं।
आप के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। भाजपा ने भारत के संविधान और लोकतंत्र को तार-तार किया है। आप ने शुरूआत से कहा है कि ईडी, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और चुनाव आयोग भाजपा की राजनीतिक इकाई बन गए हैं। अब यह सिद्ध हो चुका है कि ईडी और भाजपा एक ही हैं। भाजपा ने आबकारी घोटाले के नाम पर आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने की कोशिश की।
श्री सोमनाथ भारती ने बताया कि कैसे सरथ रेड्डी को छह महीने जेल में रखा गया। उसके छह बार बयान लिए गए लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उसमें कहीं नाम नहीं आया। इसके बाद भाजपा ने रेड्डी से डील की कि उसको दो शर्तों पर छोड़ा जाएगा। पहला, वह श्री केजरीवाल का नाम लेगा और दूसरा, भाजपा को 55 करोड़ रुपए वसूली के रूप में देगा। इसी डील के बाद रेड्डी से भाजपा की ईडी ने 7वां बयान लिया और उसने श्री केजरीवाल के खिलाफ बयान दिया। ‘आप’ पहले भी सबूतों के साथ बता चुकी है केसे ओरोबिन्दो फार्मा कंपनी के अकाउंट से भाजपा को पैसे ट्रांसफर किए गए।
उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि भाजपा ने किस तरह से इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से ईडी को एक नया काम दिया है। भाजपा ने ईडी का इस्तेमाल कर वसूली करने का काम किया है। भाजपा ने 2,471 करोड़ रुपए ईडी, आईटी और सीबीआई के जरिए उन कंपनियों से अपने अकांउट में वसूली कराए। ये सभी चीजें इसी तरफ इशारा कर रही हैं कि भाजपा और ईडी में कोई फर्क नहीं है। दोनों एक ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *