गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

समय से पहले कर्नाटक में चुनाव नही

हुबली : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि न तो उनकी सरकार और न ही उनकी पार्टी ने राज्य में समय से पहले चुनाव कराने की योजना बनाई है। उन्होंने यहां मीडिया से कहा,“ हम अपने कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाते हुए उसके आधार पर सकारात्मक जनादेश प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। ” उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जितना अधिक समय दिया जायेगा उतनी असुरक्षा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जो संदेश दिया गया है, वह समय से पहले चुनाव नहीं लड़ने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *