गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोरोना से किसी मरीज की नहीं हुई मौत

नयी दिल्ली। देशभर में राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है, जिससे मृतकों की संख्या 5,30,740 पर बरकरार है और मृत्युदर 1.19 फीसदी पर बनी हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.45 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1,848 हो गए हैं और इसी अवधि में 74 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जिससे इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,50,131 हो गयी है। स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत तक पहुंच गयी है। देश में पिछले 24 घंटे में तीन राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और शेष राज्यों में इनकी संख्या में कमी आयी है। पिछले 24 घंटे में केरल में नौ सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,193 हो गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,56,893 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71,574 पर बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *