गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जद-एस से गठबंधन की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली : कांग्रेस ने कहा है कि कर्नाटक में इस बार जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं हैं और चुनाव नतीजे आने के बाद यह दल खुद ही बिखर जाएगा। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कर्नाटक में कहा है कि जद-एस का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है और यह दल बिखरता हुआ नजर आ रहा है। उनका कहना था कि जद-एस को लगता है कि वे ‘किंगमेकर’ की भूमिका में रहेंगे, लेकिन इस बार स्थिति एक दम अलग है। इस बार में सत्ता की चाबी वाली भूमिका इस दल के पास बिल्कुल नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कर्नाटक के चुनाव परिणाम अलग थे। उस समय वहां कांग्रेस को 80 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है और कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए किसी अन्य दल की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *