गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया

स्टॉकहोम : अमेरिका की कैरोलिन आर बर्टोजी और के बैरी शार्पलेस एवं डेनमार्क के मोर्टन मेल्डल ने ‘क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए’ संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान में 2022 का नोबेल पुरस्कार जीता है। शाही स्वीडिश विज्ञान अकादमी ने बुधवार को इसकी घोषणा की।
अकादमी ने एक बयान में कहा कि सर्वश्री शार्पलेस और मेल्डल ने क्लिक केमिस्ट्री के रूप में रसायन विज्ञान के एक क्रियात्मक प्रकार की नींव रखी है, जिसमें अणु-संबंधी रचक खंड जल्दी और कुशलता से एक साथ जुड़ते हैं। दूसरी ओर, सुश्री बर्टोजी ने रसायन विज्ञान को एक नये आयाम में ले जाते हुए इसका उपयोग जीवों में करना शुरू कर दिया है।
रसायन विज्ञान के लिए नोबेल समिति के अध्यक्ष जोहान एक्विस्ट ने कहा, “ रसायन विज्ञान में इस वर्ष का पुरस्कार आसान और सरल चीजों के साथ काम करने के बजाय जटिल मामलों से संबंधित है। क्रियात्मक अणुओं का निर्माण एक सीधा रास्ता अपनाकर भी किया जा सकता है। ”
श्री बर्टोजी ने ऑनसाइट टेलीफोन साक्षात्कार में अपना रोमांच जाहिर करते हुए कहा, “ मैं मुश्किल से सांस ले पा रही हूं! मैं चकित हूं, यह कहना कम बयानी होगी। ” इस वर्ष की पुरस्कार राशि एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर है, जिसे तीनों पुरस्कार विजेताओं के बीच समान रूप से साझा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *