नोएडा। नोएडा अपना 48वां स्थापना दिवस मना रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 48 किलो का केक काटकर की गई। ये केक नोएडा के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह , राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर और दादरी विधायक तेज पाल नागर ने मिलकर काटा। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह भी मौजूद रही।
इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम शुरुआत से पहले जन स्वास्थ्य औद्योगिक इकाइयों व फूड स्टॉल के साथ नोएडा गैलरी जिसमें नोएडा के प्रारंभिक कार्यालय, शहीद भगत ने जिस पत्थर पर बम बनाया, इसके अलावा अंडरपास , फ्लाईओवर , स्वच्छता में नोएडा में मिले अवॉर्ड आदि को दिखाया गया है। इन सभी का अवलोकन किया गया। वहीं नोएडा पर आधारित एक लेजर व लाइट शो भी किया गया। इस मौके पर ओएसडी इंदू प्राकश सिंह, डॉक्टर अविनाश त्रिपाठी, डीजीएम एसपी सिंह , श्री पाल भाटी, परियोजना अभियंता विजय रावल और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ये महोत्सव नोएडा के सेक्टर-21ए स्टेडियम में इंडोर स्टेडियम में मनाया जा रहा है। जिसमें लोगों की पहली पसंद यहां कचरा महोत्सव बन गया है। कचरा महोत्सव में वेस्ट टू आर्ट कलाकृतियों का निर्माण किया गया। इसमें 180 किलो से गांधी जी का चश्मा, 250 किलो से जहाज, 150 किलो ट्रांसपोर्ट सेल्फी, 150 रेलिंग में , 190 किलो ढोलकिया, 300 किलो चरखा, 280 किलो में गिटार, 105 किलो तबला, 115 किलो वीणा और 700 किलो इंडस्ट्रियल मैन आदि की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके अलावा नोएडा के कई पब्लिक स्कूलों ने रि-साइकिल और अप साइक्लिंग ऑफ ई वेस्ट से बनी कलाकृतियों और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। शाम को औद्योगिक प्रगति पर आधारित विशेष चर्चा की जाएगी। इसके बाद गायिका मैथिली ठाकुर द्वारा लोक गायन किया जाएगा। स्थापना दिवस के मौके पर करीब 300 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। जिन परियोजनाओं का लोकार्पण होगा उनमें मुख्य रूप से ई-साइकिल, एक्सप्रेसवे की री-सरफेसिंग, सेक्टर-63 बिजली सबस्टेशन, वाटर मीटर आदि हैं।
48 किलो का केक काट कर मनाया नोएडा का बर्थडे
