गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

घने कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त

जालंधर : पंजाब में पिछले पांच दिनों से जारी घने कोहरे के प्रकोप के कारण अगले दो दिनों तक शीत लहर की स्थिति रहने की उम्मीद है। घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग से आज मिली जानकारी के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। घने कोहरे से जालंधर मे सुबह कम दृश्यता से शुरू हुई लेकिन दिन के बढने के साथ साथ इसमें कुछ सुधार हुआ है। जालंधर में आज सुबह का तापमान आठ डिग्री रहा जिसके चलते लोग शीत लहर की स्थिति का अनुभव कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *