गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गारंटी जैसा कुछ नहीं, हम तो सीधे दे रहे

भोपाल : शिवराज सिंह चौहान ने आज बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि गारंटी-वारंटी जैसा कुछ नहीं होता, भारतीय जनता पार्टी की सरकार सीधे जनता को सौगातें दे रही है। चौहान ने मंत्रिपरिषद् की बैठक के पूर्व अपने संबोधन में कहा कि जनकल्याण की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण था। भाजपा सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इतनी तेजी से किसी योजना को बनाना, बिना किसी शिकायत के सब काम पूरा होना अपने आप में रिकॉर्ड है। एक करोड़ 25 लाख 600 से ज्यादा महिलाओं के नाम जोड़ लेना, ईकेवायसी हो जाना, आधार कार्ड, बैंक लिंकेज सब संपन्न हो जाना और उसके बाद उनके खातों में सफलतापूर्वक पैसे चले जाना यह अपने आप में किसी योजना का रिकॉर्ड है। ये सरकारी सिस्टम में इससे पहले कभी नहीं हुआ। बहनें परम आनंदित हैं।
उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना के दो हजार 9 सौ करोड़ रूपया 49 लाख किसानों के बैंक खाते में गए। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के पैसे भी 70 लाख किसानों के बैंक खाते में 2 हजार रुपए के हिसाब से चले गए हैं। अब किसानों का भी 12 हजार रुपए किया जा रहा है। जो किसान परिवार हैं, उनमें पति-पत्नी दोनों को राशि मिलेगी। कई जगह एक परिवार में ऐसे भी मिल जाएंगे, जहां लाड़ली लक्ष्मी भी होंगी।
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार इस मामले में अद्भुत है। कई परिवारों को 5-5 योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये गारंटी-वारंटी कुछ नहीं है। ये झूठी गारंटियां हैं, भाजपा सरकार तो सीधे-सीधे दे रही है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पिछले दिनों जबलपुर आईं थीं। वहां उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में पांच गारंटियां दी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *