गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

नई दिल्ली : कांग्रेस ने नये अध्यक्ष के चुनाव के के कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। कांग्रेस के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के अध्यक्ष पड़ के चुनाव के लिए अधिसूचना आज जारी कर दी गई है और 24 से 30 सितंबर तक सुबह 11 बजे से अपराहन 3 तक किसी भी दिन नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच का काम एक अक्टूबर को होगा और जिन उम्मीदवारों के नाम सही पाए जाएंगे उसी दिन शाम तक उनकी सूची भी जारी कर दी जाएगी। आठ अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं।
चुनाव प्रभारी ने बताया कि 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी और फिर 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक सभी प्रदेश मुख्यालयों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी और मतों की गणना का काम पूरा होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *