गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुख्यात हथियार तस्कर एवं इनामी बदमाश गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान में कोटा के विज्ञान नगर थाना पुलिस की टीम ने शहर में बदमाशों को हथियार आपूर्ति करने वाले कुख्यात तस्कर एवं दस हजार के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक (शहर) डॉ अमृता दुहन ने बताया कि तस्कर भोला कौशिक उर्फ़ भोला पंडित निवासी मथुरा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश ने कोटा शहर में अब तक चार दर्जन आग्नेयास्त्र बदमाशों को सप्लाई करना कबूल किया है।
उन्होंने बताया कि पिछले महीने थाना विज्ञान नगर पुलिस ने रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में फायरिंग, बारां जिले के अटरू में चाकूबाजी एवं मारपीट के मामले में वांछित बदमाश हाशिम उर्फ वसीम उर्फ केकड़ा, सोहेल खान उर्फ गोलू और शाहरुख मंसूरी को एक पिस्टल, 11 कारतूस, चाकू एवं कटार सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सोहेल खान ने हथियार मथुरा निवासी भोला कौशिक उर्फ़ भोला पंडित से लाना बताया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस की गठित टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं सूचना पर उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले से आरोपी को गिरफ्तार कर अनुसंधान कर न्यायालय में पेश किया गया जहां उसे पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पूछताछ में हथियार तस्कर भोला कौशिक ने कोटा शहर में करीब चार दर्जन आग्नेयास्त्र एवं सैकड़ों कारतूस अन्य बदमाशों को देना कबूला है। इसके बताए गए बदमाशो की धर पकड़ के लिए थाना पुलिस की टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। बदमाश सोहेल खान की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिल और बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *