गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुख्यात बदमाश अलेक्जेंडर गिरफ्तार

तिरुचिरापल्ली : तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में थोटियाम के सलापट्टी गांव में शुक्रवार की रात एक पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि कुख्यात बदमाश के. अलेक्जेंडर के बारे में विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक अलेक्जेंडर के खिलाफ हत्या और लूट के कई मामले दर्ज हैं। वह एक पहाड़ी की तलहटी में छुपा हुआ था। उसके पास से देसी हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई को अंजाम थोट्टियम थाने के निरीक्षक मुथैयन के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने दिया।
पुलिस ने बताया कि पुलिस ने जब उससे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था, तो उसने एक पत्थर फेंका, जिससे एक सिपाही घायल हो गया। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने गोलियां चलायीं। पुलिस ने बताया कि अलेक्जेंडर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो या। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके पास से देसी हथियार बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *