चेन्नई : तमिलनाडु के उत्तरी चेन्नई में बुधवार को व्यासरपडी में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात गैंगस्टर मारा गया।जानकारी के अनुसार पुलिस की एक विशेष टीम हत्या और हत्या के प्रयास सहित 50 से अधिक मामलों में वांछित बदमाश काकाथोप बालाजी को पकड़ने गई थी तो उसने पुलिस पर हमला किया और भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जिससे बदमाश मौके पर ही मारा गया। बालाजी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी रॉयपेटा अस्पताल ले जाया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
