गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुख्यात शराब तस्कर गिरफ्तार

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की अगौता थाना पुलिस ने चंडीगढ़ और हरियाणा प्रांत से शराब की तस्करी कर उसे बेचने के आरोप में एक कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि अगौता थाना प्रभारी राजीव कुमार सक्सेना ने सूचना के आधार पर कल देर रात ग्राम सैंगली की जंगल से सगली निवासी विक्रांत को चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की 19 बोतल के साथ गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि विक्रांत की निशानदेही पर पास के ही एक गन्ने के खेत से से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की 10 पेटी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत कई लाख रुपए आंकी गई है। उन्होंने बताया कि विक्रांत शराब की तस्करी में काफी लंबे समय से लिप्त है। वह चंडीगढ़ और हरियाणा से शराब की तस्करी करके यहां लाता है और ऊचे दाम पर यहां शराब बेचता है। विक्रांत के खिलाफ कई थानों में आबकारी अधिनियम के तहत 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने शराब की बोतलों का जब्त कर लिया और विक्रांत को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *