नई दिल्ली : राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) की प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने के साथ ही इसके सदस्यों की संख्या भी 6.62 करोड़ के पार हो गयी है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट आर्थिरिटी (पीएफआरडीए) की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार केंद्र सरकार में 01 जनवरी 2004 को या उसके बाद शामिल होने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों (सशस्त्र बलों को छोड़कर) के लिए एनपीएस लागू किया गया है। अधिकांश राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकारों ने अपने नए कर्मचारियों के लिए एनपीएस को भी अधिसूचित किया है।
एनपीएस 01 मई 2009 से प्रत्येक भारतीय नागरिक को स्वैच्छिक आधार पर उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा, 1 जून 2015 से, अटल पेंशन योजना शुरू की गई है, जिसने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को बहुत आवश्यक प्रोत्साहन दिया है। वर्तमान में, एनपीएस और एपीवाई के कुल मिलाकर 6.62 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं और कुल संपदा प्रबंधन 10 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
