- सात दिवसीय एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका
- जिला शिक्षा अधिकारी शिविर के पहले दिवस वाॅलंटियर्स जागरूक रैली को दिखाई हरी झंडी
- वाॅलंटियर्स ने समाज में निस्वार्थ सेवा, स्वच्छता सहित एकता और अनुशासन की भावना की पैदा
- कैंप में वाॅलंटियर मंजीत, साहिल, नितिन को मिला एवार्ड
कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत
नाँँगल चौधरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत साप्ताहिक शिविर का विशेष आयोजन किया गया। साल के द्वितीय दिवस सोमवार 2 जनवरी से यह प्रारंभ हुआ। जिसमें शिविर के पहले दिन वाॅलंटियर्स का मनोबल बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि स्वरूप जिला शिक्षा अधिकारी सुनिल दत्त शामिल हुए। उन्होंने शहर में वाॅलंटियर्स द्वारा निकाली गई जागरूक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सात दिवसीय एनएसएस कैंप रविवार 8 जनवरी को समापन हुआ। शिविर की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार और अतिथि स्वरूप सेवानिवृत्त एचडीओ हरिपाल यादव, एनएसएस प्रभारी एवं गणित प्रवक्ता प्रेम सिंह, मुख्य वक्ता एवं अंग्रेज़ी प्रवक्ता करण सिंह, एनसीसी अधिकारी बृजेश कुमार, पदम सिंह, शिविर में विशेष सहयोग दायित्व का निर्वहन करते हुए विजयपाल, सहायक अनूप सहित स्वयं सेवक उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनएसएस कैंप वाॅलंटियर में प्रथम, मंजीत, द्वितीय साहिल, तृतीय एवार्ड नितिन को मिला।

कैंप के सातवें दिवस समापन समारोह में वाॅलंटियर्स को संबोधित करते हुए गणित प्रवक्ता एवं एनएसएस प्रभारी प्रेम सिंह द्वारा संबोधन में स्वमं सेवकों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया गया। वहीं समापन समारोह में अंग्रेजी प्रवक्ता करण सिंह ने कहा – सेवा भाव के लिए राष्ट्र पिता महात्मा गांधी से प्रेरणा लेनी चाहिए। देश, समाज, पड़ोस में स्वमं सेवकों को अहम योगदान बताते हुए। वाॅलंटियर्स द्वारा तैयार स्वादिष्ट भोजन की सराहना करते हुए कैंप में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
एनसीसी ऑफिस बृजेश कुमार ने कहा – एनएसएस शिविर का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में निस्वार्थ सेवा भाव पैदा करना है। वहीं शिविर में पहुंचे मुख्य अतिथि स्वरूप एचडीओ हरिपाल यादव ने विद्यार्थियों को पौधारोपण संबधित, वन विभाग, बागवानी विभाग द्वारा पौधे की देखभाल एवं लगाने का जिक्र किया। लो-टनल का प्रयोग करने का आव्हान किया। खारा पानी में नींबू प्रजाति पेड़ नहीं लगेगा बताया और मिट्टी और पानी की जाँच, तीन बाई तीन गढ़ा खोदकर पौधारोपण और खाद संबधित जानकारी दी।

बता दें कि, सात दिवसीय दौरान विद्यालय नजदीक थाना परिसर में स्वच्छता का संदेश देते स्वयं सेवकों ने श्रमदान किया। इस दौरान थाना प्रभारी रामनाथ ने अपने संबोधन में छात्रों को नशे आदि से दूर रहने और साइबर क्राइम, यातायात नियमों का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबोधित किया।
शिविर के अलग-अलग दिवस 50 स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान को सफल बनाने हेतु विद्यालय से पैदल मार्च करते हुए गाँधी बाजार व नांगल चौधरी बस स्टैंड तक महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व एनएसएस इंचार्ज प्रेम सिंह एवं एनसीसी ऑफिसर बृजेश कुमार द्वारा किया गया। इसके उपरांत बच्चों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभी कक्ष व प्रांगण की सफाई की। स्वमं सेवकों ने शिविर के दौरान हॉस्पिटल की बाउंड्री में उपजी झाड़ियों को हटाने में परिश्रम किया साथ ही वालंटियर्स ने सभी पौधों में पानी पहुंचाया।
शिविर के चौथे दिन एनसीसी अधिकारी बृजेश कुमार के दिशानिर्देशन में स्वमं सेवकों द्वारा थाना समीप रघुनाथ-जानकी मंदिर में श्रमदान किया गया। एनएसएस के छात्रों ने मंदिर की छत और प्रांगण में बिखरे पीपल के पत्तों को झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मंदिर संचालक द्वारा एनएसएस छात्रों के श्रमदान को सराहनीय कार्य बताया। उन्होंने स्वमं सेवकों सहित स्कूल स्टाॅफ़ का आभार वयक्त किया।
साथ ही छात्रों द्वारा किए गए सामाजिक कार्य से प्रभावित होकर उन्होंने सभी स्वमं सेवकों के लिए जलपान एवं लड्डडू प्रसाद वितरित किए। इसके पश्चात सभी छात्रों ने एनएसएस प्रभारी आदेशानुसार विद्यालय प्रांगण में शेष साफ़-सफाई की। विद्यालय में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने समाज को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यालय प्राचार्य मुकेश कुमार द्वारा सभी वाॅलंटियर्स को समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के साथ-साथ अध्ययन में परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया गया।
