गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विद्यालय में शीतकालीन अवकाश में NSS का सात दिवसीय कैंप का आयोजन

  • स्वयं सेविकाओं का उद्देश्य स्वच्छता की सौगंध से बचाएंगे भारत का सम्मान
  • स्वच्छता ही स्वस्थ – स्वास्थ्य की कुंजी
  • गंदगी फैलने से वातावरण सहित आत्मा भी होती है मैली
  • गर्ल्स स्कूल में NSS का सेवन-डे कैंप
  • NSS कैंप यूनिट में 50 छात्राओं की सहभागिता

संवाददाता /गौरवशाली भारत

नाँगल चौधरी : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में नये साल के प्रारंभिक प्रथम दिवस रविवार सुबह एनएसएस इकाई के अंतर्गत सात दिवसीय कैंप का आयोजन प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य समेत एनएसएस कैंप प्रभारी सावित्री और अतिथि स्वरूप पहुंचे सेवानिवृत्त पीजीटी इंग्लिश लीलाराम, मदन मिस्री शामिल होते हुए कैंप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ भगवती शारदा सरस्वती की प्रतिमा समक्ष दीपक प्रज्वलित कर किया गया।

विद्यालय प्राचार्य ने स्वयं सेविकाओं को स्वच्छता, सजगता, सौन्दर्यता के प्रति प्रेरित किया। कहा कि, जीवन में शारीरिक, मानसिक विचारों की शुद्धि जितनी आवश्यक है उतनी ही आवश्यकता शिक्षा सहित खेल, प्रयोग परिसर में स्वच्छता होना जरूरी है। स्वच्छता ही स्वस्थ स्वास्थ्य की कुंजी है। इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक बनकर स्वच्छता को निरंतर बनाए रखना एक अहम दायित्व है। उन्होंने कहा कि, विद्यालय हायर एजुकेशन द्वारा एनएसएस कैंप की पहली इकाई शीतकालीन अवकाश में सात दिवसीय कैंप लगाया गया है। एक जनवरी से सात जनवरी तक चलने वाले इस कैंप में स्वच्छता पर विशेष बल दिया जाएगा। इसमें स्वयं सेविकाओं द्वारा तीन कैंप में भाग लेना अनिवार्य है। इस कैंप में प्रतिभागियों को कलर ट्रेक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। कहीं भी दाखिले के दौरान उसमें अलग से अंक मिलेंगे।

राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत लगाए सात दिवसीय कैंप में बताया गया कि, एनएसएस प्रभारी सावित्री द्वारा बताया गया कि, स्वस्छता का महत्त्व इतना ज्यादा है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसे समझते हुए स्वच्छ भारत अभियान जैसी राष्ट्रीय कार्यक्रम चलाए। जिसका मुख्य उद्देश्य भारत को स्वच्छ बनाए रखना सम्मिलित है।

बता दे किं, इस कैंप का प्रमुख उद्देश्य स्वच्छता, सज़गता, सौन्दर्यता की सौगंध से भारत के सम्मान को बचाना है। शहर एवं समाज की सार्वजनिक जगहों पर स्वयं सेविकाओं की सहभागिता द्वारा समाज को स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।

विद्यालय में एनएसएस फस्ट यूनिट-सेवन-डे कैंप में 50 छात्राओं की सहभागिता रहेगी। कैंप का संचालन एनएसएस प्रभारी सावित्री के देखरेख में किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य डाॅ. विक्रम सिंह सहित पीजीटी इंग्लिश सावित्री, सेवानिवृत्त पीजीटी इंग्लिश लीलाराम, मिस्री मदन एवं विद्यालय की छात्राएँ उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *