गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एनटीपीसी आरईएल का त्रिपुरा सरकार के साथ एमओयू

नई दिल्ली : एनटीपीसी नवीकरणीय ऊर्जा लिमिटेड (एनटीपीसी आरईएल) ने त्रिपुरा सरकार के साथ राज्य में फ्लोटिंग और ग्राउंड माउंटेड आधारित नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए सोमवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।
एमओयू पर एनटीपीसी आरईएल के मुख्य महाप्रबंधक राजीव गुप्ता और त्रिपुरा नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी के महानिदेशक एवं सीईओ महानंद देबबर्मा ने हस्ताक्षर किए।
यह एमओयू त्रिपुरा में बड़े आकार की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास की दिशा में उठाया गया एक कदम है और यह त्रिपुरा सरकार को अपनी स्वच्छ ऊर्जा प्रतिबद्धता तथा दायित्वों को पूरा करने में सहायता करेगा।
इस मौके पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, उपमुख्यमंत्री विष्णु देबबर्मा, सचिव (विद्युत) बृजेश पाण्डेय और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं एनटीपीसी के निदेशक (वाणिज्य) सीके मोंडल, निदेशक(वित्त) जे श्रीनिवासन और एनटीपीसी आरईएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित भार्गव ने भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *