रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार स्थित नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) की 500 मेगावाट की एक इकाई को अनुरक्षण कार्य के कारण 45 दिन के लिये बंद किया गया है। एनटीपीसी की प्रवक्ता कोमल शर्मा ने बुधवार को बताया कि तापीय संयंत्र की छह नंबर यूनिट को मरम्मत के कारण बन्द किया गया है जिससे उसके द्वारा होने वाला 500 मेगावाट का बिजली उत्पादन करीब 45 दिनों के लिए प्रभावित हुआ है।
गौरतलब की अभी तक 210 मेगावाट उत्पादन करने वाली दो नंबर यूनिट भी अभी तक मरम्मत के कारण बन्द पड़ी थी लेकिन अब जिस दिन वह शुरू हुई उसी दिन सर्वाधिक करीब 500 मेगावाट उत्पादन करने वाली इकाई नम्बर 6 बन्द की गई है। ऊंचाहार के इस थर्मल पावर में कुल छह यूनिट है जिनसे करीब 1500 से 1560 मेगावाट के आसपास बिजली उत्पादन होता है। यहां से उत्पादित बिजली का वितरण कई राज्यो में होता है। सबसे कम उत्पादन यहाँ सोलर इकाई से होता है जिससे करीब 10 मेगावाट ही बिजली उत्पादन होता है। यूनिट नम्बर छह की मरम्मत के कारण अब बिजली उत्पादन की क्षमता करीब 1018 मेगावाट उत्पादन ही रह गई है और लगभग मार्च माह के पहले सप्ताह तक यही स्थित रहने की संभावना है।
एनटीपीसी ऊंचाहार की छह नंबर इंकाई बंद
