गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नूंह : मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलम्बित

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने नूंह में सर्वजातीय हिंदू महापंचायत के 28 अगस्त को पुन: ब्रजमंडल शोभा यात्रा निकालने के आहवान के मद्देनजर वहां दूरसंचार सेवाएं अस्थाई रूप से निलम्बित कर दी हैं। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 2जी, 3जी, 4जी, 5जी, सीडीएमए, जीपीआरएस और बल्क एसएमएस (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़क़र) तथा मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं निलम्बित करने के आदेश दिये हैं।
नूंह जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि ये आदेश नूंह क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। जिले में यह आदेश 26 अगस्त 12 बजे से 28 अगस्त 2023 रात्रि 12 बजे तक लागू रहेंगे। आदेशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को कुछ संगठनों द्वारा निर्धारित शोभा यात्रा के मद्देनजर तनाव, आंदोलन, क्षति होने की आशंका के मद्देनजर सार्वजनिक और निजी सम्पत्ति की सुरक्षा तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आदेश पारित किए गए हैं।
जिला उपायुक्त के अनुसार सार्वजनिक सुविधा और लोगों की बुनियादी घरेलू जरूरतों के अनुसार व्यक्तिगत एसएमएस, मोबाइल रिचार्ज, बैंकिंग एसएमएस, वॉयस कॉल, कॉर्पोरेट और घरेलू ब्रॉडबैंड तथा लीज लाइनों द्वारा प्रदान की जाने वाली इंटरनेट सेवाओं को इसमें छूट दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *