गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नर्सिंग छात्रा का शव बरामद

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय स्थित सुख विलास कॉलोनी में 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की हत्या कर दी गयी है। बड़वानी के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रूपरेखा यादव ने बताया कि आज सुबह सुख विलास कॉलोनी स्थित एक मकान में गौतम धनगर द्वारा किराए से लिए गए कमरे में नवलपुरा मोहल्ले की 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की लाश पाई गई। उन्होंने बताया कि उसके हाथ और पांव बंधे हुए थे तथा उसके मुंह में कंबल ठूंसा हुआ पाया गया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक विवेचना में यह प्रतीत हो रहा है कि लड़की के हाथ पांव बांधकर उसका गला घोंटने की कोशिश के उपरांत उसके मुंह में क्रूरता पूर्वक कंबल ठूंस दिया गया जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि आज शाम शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।
उन्होंने बताया कि शक की सुई मृतिका के परिचित भारुड़ मोहल्ला निवासी गौतम धनगर पर जा रही है, जो कल दोपहर उसे लेकर इस कमरे में आया था। कल दोपहर से वह भी लापता है और उसकी अंतिम लोकेशन बड़वानी के समीप कसरावद स्थित नर्मदा नदी के पुल पर देखी गई। उन्होंने बताया कि गौतम कल दोपहर को बड़वानी स्थित अपने मूल घर लौटा था और उसने अपना मोबाइल और अन्य आभूषण अपनी बहन को देकर गायब हो गया था। दोनों के कल रात्रि वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने बड़वानी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना का कारण तथा इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी नहीं पता चल सकी है। उन्होंने बताया कि कल लड़की मधुबन नर्सिंग कॉलेज में जाने का कहकर निकली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *