गाजीपुर : जमानियां क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ओर से शुक्रवार को पोषाहार का वितरण किया गया। इस दौरान कुपोषित बच्चों के परिजनों को कुपोषण से बचाव के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने के लिए भी दिशा निर्देशित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि जमानियां सहित अन्य ब्लॉकों में पोषाहार का वितरण किया जा रहा है। सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ससमय वितरण कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
