गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पर्यवेक्षकों ने की शिवराज से मुलाकात

भोपाल : मध्यप्रदेश में विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड की ओर से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षकों ने राजधानी भोपाल आने के बाद शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। तीनों पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर, पार्टी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के लक्ष्मण और पार्टी सचिव आशा लाकड़ा भोपाल विमानतल पर उतरने के बाद सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री निवास में चौहान ने तीनों पर्यवेक्षकों का स्वागत किया। इसके बाद तीनों पर्यवेक्षकों की चौहान के साथ बैठक हुई। तीनों पर्यवेक्षक इसके बाद पार्टी के प्रदेश कार्यालय जाएंगे। प्रदेश कार्यालय में वे तीनों शाम चार बजे होने वाली विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *