गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ओडिशा के अधिकारियों ने नकली दवाएं की जब्त

भुवनेश्वर : ओडिशा एसटीएफ के अधिकारियों ने बिहार मुजफ्फरपुर के ड्रग कंट्रोल अधिकारियों की सहायता से अनधिकृत रूप से भंडारण की गई करीब 10 लाख रुपये की संदिग्ध नकली दवाएं आरोपी के घर से जब्त की हैं। कटक में दो नकली गोलियां मिलने और उसका लिंक भोपाल से मिलने के बाद अधिकारियों के एक दल ने मुजफ्फरनगर और भोपाल में जांच की। जांच दल को पता चला कि मुजफ्फरनगर का मनीष कुमार नकली दवा रैकेट का मुख्य अपराधी है। लेकिन आरोपी फरार पाया गया। जांच में पता चला है कि आरोपी ने अवैध स्रोतों से गोलियों का बड़ा जखीरा हासिल किया है और उन्हें बिना दवा लाइसेंस वाली अन्य फर्मों को आपूर्ति की है। जांच दल ने अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए कटक के पुरी घाट पुलिस स्टेशन को सूचित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *