नब दास पर पुलिस अफसर ने ही फायरिंग की, सीने में 4-5 गोलियां लगीं; एयरलिफ्ट किया जा रहा
भुवनेश्वर। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर रविवार दोपहर जानलेवा हमला किया गया। ब्रजराजनगर में एक एएसआई ने उन पर फायरिंग की। नब दास के सीने में 4-5 गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर लाया जा रहा है। भुवनेश्वर में भी एंबुलेंस तैयार है, यहां पहुंचते ही स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
उधर, पुलिस ने फायरिंग करने वाले एएसआई को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नब दास कार्यक्रम में शामिल होने ब्रजराजनगर पहुंचे थे। कार से उतरते ही एक एएसआई गोपालदास ने ही नब दास पर फायरिंग की। चार से पांच राउंड गोलियां चलाई गई हैं।
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को मरी गोलियां
