जी उदयगिरी में पारा 5 डिग्री सेल्सियस
भुवनेश्वर : ओडिशा के 30 जिलों में से करीब आधे में शीत लहर जारी है और कंधमाल जिले के जी उदयगिरि में पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। मौसम विभाग के सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि ओडिशा के 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि कंधमाल जिले में जी उदयगिरि पांच डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा, इसके बाद कोरापुट जिले के सेमिलीगुडा में सात डिग्री सेल्सियस और क्योंझर में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
ओडिशा के कुछ जिलो में मौसम शुष्क बना हुआ है जबकि दक्षिण आंतरिक ओडिशा के कंधमाल जिले में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा है। कटक और कालाहांडी जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा है। सूत्रों ने बताया कि दक्षिण जिलों में कुछ स्थानों पर और उत्तरी जिलों में एक या दो स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरावट देखी गई।
