भुवनेश्वर : ओडिशा के माओवादी कैंप में यौन शोषण का आरोप लगाते हुए दो महिला माओवादियों ने मंगलवार को बौध में दक्षिणी रेंज पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जयनारायण पंकज के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। छत्तीसगढ़ की दो महिला माओवादियों को 2018 में भर्ती किया गया था और वे भाकपा (माओवादी) के कालाहांडी-कंधमाल-बौध-नयागढ़ (केकेबीएन) डिवीजन की सदस्य थीं। आईजी ने बताया कि दोनों माओवादी बहुत निराश थे और उन्होंने शिविर में वरिष्ठ माओवादी नेताओं द्वारा यौन शोषण की शिकायत की थी और इसलिए उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।
उनकी पहचान ममता थाती और चंपा कोरम के रूप में की गई है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि माओवादी जबरन वसूली और मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाली दोनों माओवादियों को ओडिशा सरकार की उन लाल विद्रोहियों की नीति के अनुसार पुनर्वासित किया जाएगा, जो सामान्य जीवन जीने के लिए मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं।
ओडिशा : दो महिला माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
