दिल्ली शराब घोटाले में 15 मार्च को गिरफ्तार हुई थीं
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार (3 मार्च) को तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी है। ईडी ने दिल्ली शराब नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कविता को 15 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स से गिरफ्तार किया था। वह 23 मार्च तक ईडी की हिरासत में थीं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 26 मार्च को उन्हें 9 अप्रैल तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा था। तब से कविता तिहाड़ जेल में हैं।
के. कविता की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ी
