गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्वेज नहर में तेल टैंकर टूटा

काहिरा : रूस से जलमार्ग के जरिए चीन जा रहा तेल टैंकर के स्वेज नहर में टूटकर गिर जाने के बाद उसे खींचने के लिए तीन टगबोट भेजे गये हैं। स्वेज नहर प्राधिकरण ने रविवार को यह जानकारी दी। स्वेज नहर प्राधिकरण के प्रमुख ओसामा रबेई ने एक बयान में कहा, “जैसे ही मुख्य नौवहन नियंत्रण केंद्र को सीविगोर तेल टैंकर में खराबी की सूचना मिली, जो नहर के 12वें किलोमीटर पर टूट गया। यह रूस से चीन के जा रहे उत्तरी काफिले का हिस्सा था। तीन बचाव टग को तुरंत भेज दिया गया। टगबोट को जहाज से जोड़ने का काम चल रहा है।”
श्री रबेई ने बताया कि तेल टैंकर को नहर के 17वें किलोमीटर तक ले जाने के बाद उत्तर से आने वाला नियमित यातायात फिर से बहाल हो जाएगा। जबकि दक्षिण की ओर जाने वाला यातायात पोत टोइंग पूरा होने तक ग्रेट लेक्स क्षेत्र में प्रतीक्षा करने पर शुरू हो पायेगा। बयान में कहा गया है कि प्रशासन के पास पेशेवर तरीके से संभावित आपात स्थिति को संभालने के लिए आवश्यक अनुभव और नेविगेशन साधन हैं। बाद में रविवार को श्री रबेई ने कहा कि दोनों दिशाओं में यातायात फिर से शुरू हो गया है क्योंकि जहाज को खींचे जाने के बाद तेल टैंकर की खराबी को तुरंत ठीक कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *