गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ओखला : बेसमेंट की दीवार गिरने से चार लोग घायल

नई दिल्ली : दिल्ली के ओखला फेज-2 इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट की दीवार गिरने से कम से कम चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। डीएफएस के अनुसार इमारत के मलबे से करीब 13 लोगों को बाहर निकाला गया। उनमें से गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि करीब 1655 बजे फोन पर घटना की मिली। सूचना मिलने पर बचाव कार्य के लिए कुल तीन दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *