गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस की हिरासत से वृद्ध आरोपी फरार

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मारपीट का एक वृद्ध आरोपी पुलिस के जवानों को चकमा देकर आरक्षी की अभिरक्षा से फरार हो गया। इस मामले में एसपी ने कठोर कदम उठाते हुए एक कांस्टेबल की निलम्बित कर दिया तथा पी आर डी जवान के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट भेजी गयी है।
सीओ सदर एसपी उपाध्याय ने बताया कि दीवानी न्यायालय के जेएम प्रथम कोर्ट से तेजीबाजार थाना के नोखई बिन्द (65) पुत्र रामदुलार बिन्द उ के विरुद्ध धारा 323,325,504 और 506 के अंतर्गत गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इस आरोपी कल तेजी बाजार पुलिस गिरफ्तार करके थाने पर ले आयी। उसके बाद उसे न्यायालय भेजने के लिए मेडिकल कराने के लिए नौपेड़वा सीएससी पर ले जाया गया जहां से आरोपी पेशाब करने का बहाना करके पुलिस हिरासत से फरार हो गया।
कास्टेबल पवन पाण्डेय की तहरीर पर थाना बक्सा पर नोखई बिन्द के विरुध्द मुकदमा पंजीकृत किया गया है। लापरवाही के आरोप में का़ पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक ने निलम्बित कर दिया । पीआरडी राकेश कुमार के विरुध्द रिपोर्ट पीआरडी विभाग को प्रेषित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *