अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी चोपानकी थाना क्षेत्र के ग्वालदा गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना लगते ही पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया और उप जिला स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया दिया है, मृतक के शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। चोपानकी थाना क्षेत्र के ग्वालदा गांव की टीला वाली ढाणी में रविवार देर शाम एक खेत के विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई सूचना लगने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उप जिला स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है परिजनों की उपस्थिति में सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
