गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अधेड़ की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत कोतवाली क्षेत्र के बली गांव में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस को घटना की सूचना सोमवार की सुबह मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एक हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बली गांव में 50 वर्षीय ओमकुमार परिवार के साथ रहता था। बताया जाता है कि ओमकुमार शराब पीने का आदी था। रविवार रात वह पड़ोस में कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। तभी किसी बात को लेकर ओमकुमार का साथियों से विवाद हो गया। जिसके बाद साथियों ने डंडों से पीटकर ओमकुमार को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी शकुंतला ने गाँव के ही चार लोगों को नामजद करते हुए घटना का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *