गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वृद्ध पुजारी की संदिग्घ परिस्थितियों में मौत

रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली के डीह इलाके में एक मंदिर के वृद्ध पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है।
अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि डीह इलाके के एक सुनसान स्थान पर बने मन्दिर में एक वृद्ध पुजारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी ।उन्होंने कहा शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी तब सही वस्तुस्थिति पता चलेगी कि यह मौत कैसे हुई है।
उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को मृतक पुजारी मेडई (65) के परिजनों ने सूचित किया। मृतक का शव संदिग्ध हालात में मन्दिर परिसर की दुछत्ती पर था। अपर पुलिस अधीक्षक समेत स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच के लिए आसपास के नमूने भी एकत्र किए गए।
श्री सिंह के अनुसार मृतक का बिस्तर और वस्त्र जले हुए थे लेकिन प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नही पाई गई। देखने पर लग रहा था कि मृतक चूंकि बीड़ी पीने का आदी था इसलिए सम्भव है कोई अन्य तरह से अकस्मात दुर्घटना घटी हो क्योंकि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर ऊपर से देखने पर कोई हत्या के चिन्ह नही मिले। मृतक का शरीर दीवार के पास था। घटना की सूचना मृतक के पुत्र फूलचंद ने पुलिस को दी थी।
अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है शाम तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ जायेगी तब स्पष्ट होगा कि इस मौत के क्या कारण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *