गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हरियाणा में पुरानी संपत्तियों का होगा मुद्रीकरण

चंडीगढ़ : हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की पुरानी या ऐसी संपत्तियां, जो वर्तमान में उपयोग में नहीं हैं, उनके मुद्रीकरण की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार यहां वर्तमान में अनुपयोगी तथा खाली पड़े भूखंड की नीलामी के संबंध में बैठक की अध्यक्षता की। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में जानकारी दी गयी कि बोर्ड के पास 35 स्थानों पर अनुपयोगी भूखंड या संपत्तियां जैसे पुराने कार्यालय भवन व स्टाफ क्वार्टर हैं, जिन्हें नीलाम किया जाना है।
खट्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि कई शहरों में अब मंडियां शहरों से बाहर शिफ्ट हो चुकी हैं, इस कारण बोर्ड की पुरानी और ऐसी अन्य संपत्तियों का एक पोर्टल बना कर उनकी जानकारी अपलोड की जाये। इसके बाद उनकी नीलामी की जायेगी। इससे इन संपत्तियों का उचित उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा और बोर्ड को भी अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इन संपत्तियों की नीलामी के लिये आरक्षित मूल्य वाजिब रखा जाये, ताकि अधिक से अधिक लोग नीलामी में भाग ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *