गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

 केंद्रीय शासन जारी रखने पर उमर का तंज

श्रीनगर : उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय शासन जारी रहने पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र वहीं खत्म हो जाता है जहां से जम्मू-कश्मीर शुरू होता है। उमर ने ट्वीट किया,“लोकतंत्र हमारी रगों में है, यह हमारी संस्कृति में है। भारत लोकतंत्र की जननी है व भारत लोकतंत्र का मंदिर है।” नेकां नेता ने कहा,“इस बीच केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को आज केंद्रीय शासन के पांच साल पूरे हो गए। लोकतंत्र वहीं खत्म हो जाता है, जहां जम्मू-कश्मीर शुरू होता है।”
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में निर्वाचित सरकार को पांच साल हो गए हैं। आखिरी बार राज्य विधानमंडल के चुनाव 2014 में हुए थे। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं कराने को लेकर राजनीतिक आक्रोश पनप रहा है। सभी राजनीतिक दल जम्मू-कश्मीर में जल्द चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *