गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्गों को टोपी पहना किया सम्मानित

कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत

नांगल चौधरी। सोसायटी फाॅर एजुकेशन एण्ड वेलफेयर एक्टिविटीज़ सेवा द्वारा चलाया जा रहा ‘सेवा सीनियर सिटीजन होम’ में शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर वृद्ध सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रविन्द्र चौधरी ने कीी साथ ही इस अवसर पर समाज सेवी एवं हिन्दी अध्यापक जसवन्त सिंह बतौर मुख्य अतिथि स्वरूप उपस्थित हुए।

अध्यापक जसवन्त सिंह ने कहा कि सेवा संस्था द्वारा चलाया जा रहा कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि, सामान्य परिवार में एक माता-पिता की सेवा नहीं देखा जा सकता। जितना सेवा संस्थान में संस्था के कर्मचारी कर रहे हैं। समाज के गरीब, असहाय, मजबूर व लाचार लोगों की सेवा के लिए सीनियर सिटीजन होम बुजुर्गों को मिलने वाले सम्मान और देखभाल के लिए सदैव समर्पित है।

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस उपलक्ष्य सभी बुजुर्गों को टोपी पहना कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी बुजुर्गों ने आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव सत्यवीर स्वामी, बुजुर्ग नेत्र प्रकाश, चमेली देवी, बुधराम, वंटा सिंह, प्रकाश, माँगेराम, विशंभर दयाल, मदन सचदेवा, हरिशंकर सैनी समेत संस्था अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *